Shahjahnpur News: पुलिया पर बैठे किसान की नाले में गिरने से मौत
शाहजहांपुर, सितम्बर 25 -- Shahjahnpur News: बंडा। बंडा थाना क्षेत्र के गांव बरी बरा निवासी 40 वर्षीय सतीश कुमार बुधवार को खेत की रखवाली कर रहे थे। वह पड़ोस से निकले नाले पर बनी पुलिया पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक वह नाले में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सतीश की मौत से पत्नी रीना, पुत्री रेशू और पुत्र प्रशांत व प्रियांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की नाले में डूबने से मौत हुई है। परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.