Shahjahnpur News: पुरानी रंजिश में बोलेरो में मारी टक्कर, चालक को दी धमकी
शाहजहांपुर, नवम्बर 22 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बोलेरो में टक्कर मारने और विरोध करने पर गाली-गलौज कर धमकी देने का मामला सामने आया है। अमईपुर सड़ा गांव निवासी प्रदीप के मुताबिक, शुक्रवार रात वह अपनी बोलेरो से बनियाना गांव में एक बारात में शामिल होने गया था। वापस लौटते समय रात करीब 12 बजे करकौर गांव से पहले मोड़ के पास पीछे से आई दूसरी बोलेरो ने उसकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि दूसरी गाड़ी चला रहे बिलगरी गांव निवासी व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर टक्कर मारी। हादसे में उसकी बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गाड़ी में सवार लोग बाल-बाल बच गए।आरोप है कि टक्कर का विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर आमादा हो गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.