Shahjahnpur News: पीएमश्री स्कूलों के बच्चों को भी मिलेगी स्कूल ड्रेस और जूता-मोजा
शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहाँपुर। अब परिषदीय विद्यालयों की तरह पीएमश्री स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी स्कूल ड्रेस और जूता-मोजा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए महानिदेशक की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिले में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत संचालित विद्यालयों के प्री-प्राइमरी कक्षाओं से इसकी शुरुआत की जाएगी। जिले में 28 पीएमश्री स्कूलों में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। आधार से लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी। अभिभावक इस धनराशि से बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस, जूता-मोजा आदि खरीद सकेंगे। बता दें कि अभी तक परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.