शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- Shahjahnpur News: तिलहर, संवाददाता। नगर पालिका की भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम नीलिमा यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायतकर्ता और मकान स्वामी से अलग-अलग जानकारी लेकर भूमि से संबंधित अभिलेखों की जांच की। साथ ही नायब तहसीलदार पंकज कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल तरुण प्रताप से भी प्रकरण की पूरी जानकारी ली। पूर्व सैनिक उम्मीद अली अंसारी ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका की गाटा संख्या 318 की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाया गया है। इससे पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्कालीन एसडीएम जीत सिंह राय ने राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम से पैमाइश कराई थी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: फुलवड़िया डीह महादेव मंदिर की जमीन अतिक्रमण का एसडीओ ने किया निरीक्षण जांच में सरकारी भूमि पर न...