शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: अंटा चौराहे से घंटाघर तक हाल ही में बनी सड़क की पानी के कनेक्शन के लिए पार्षद ने खोदाई करा दी। स्थानीय पार्षद ने गरीब परिवार को पेयजल कनेक्शन दिलाने के लिए नई सड़क खुदवाने की बात भी स्वीकार की है। वहीं डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। डीएम ने स्पष्ट किया कि अब शहर में किसी भी सड़क की खुदाई सिटी मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति के बिना नहीं होगी। इसके लिए पहले से समिति गठित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर और गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी। उधर, स्थानीय पार्षद का कहना है कि संबंधित स्थान पर एक गरीब परिवार का पानी का कनेक्शन बंद था। नई पाइपलाइन बिछने के बाद भी उन्हें कनेक्शन नह...