Shahjahnpur News: पार्कों के टूटे गेट लगवाने की मांग
शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने मंगलवार को मुख्य अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क और परमवीर चक्र विजेता यदुनाथ सिंह पार्क के टूटे गेट दोबारा लगवाने के लिए पत्र सौंपा। इसके अलावा उन्होंने टीसीपी गेट के सामने स्थित बेंच नंबर सात को उसके मूल स्थान पर फिर से स्थापित कराने का मुद्दा भी उठाया। विकास कार्य के चलते इस बेंच को वहां से हटा दिया गया था। उन्होंने इसे दोबारा स्थापित कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.