Shahjahnpur News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, गाड़ी का शीशा तोड़ा
शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: पुवायां। नाहिल रोड मंडी गेट के सामने गाली-गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। नाहिल रोड निवासी संजीव तिवारी पुत्र रामकुमार ने बताया कि दिनांक 15 नम्बर को समय लगभग 1 बजे उसके भाई विजय तिवारी, हरी प्रकाश उर्फ कल्लू पुत्रगण रामकुमार व शबनम तिवारी पत्नी विजय निवासी उपरोक्त ने उसके साथ गंदी-गंदी गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की, पत्नी प्रीती उसे बचाने आई तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे संजीव के हाथ में काफी चोट लग गई तथा पत्नी के सिर में भी चोट लगी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी खड़ी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.