शाहजहांपुर, अक्टूबर 9 -- Shahjahnpur News: पुवायां। गुरुवार की रात बिल सादे बुजुर्ग गांव में एक पागल कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया इसमें से छह लोगों ने रात में ही वैक्सीन लगवा ली जबकि शेष को शुक्रवार को सुवह वैक्सीन लगाई गई। पागल कुत्ते के आतंक से गांव में कुत्ते की दहशत फैल गई लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया। एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल करने वाले कुत्ते को अभी तक पकड़ा नहीं गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम कुत्ते के काटने से घायल होकर आने वाले लोगों को वैक्सीन लगा रही है। बिलसंडी बुजुर्ग गांव को लोगों ने बताया कि एक कुत्ता गांव में घूम रहा है जो कि पागल हो गया जिसने गुरुवार की रात एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया जिसमें से 6 लोग बेचेलाल रवि शितल विशाल शिव और अंकुल एंबुलेंस से रात में ही सीएससी...