Shahjahnpur News: पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर जलभराव, बना बड़ा गड्ढा
शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। पक्का तालाब क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। इससे सड़क पर जलभराव के साथ ही बड़ा गड्ढा बन गया है। सड़क धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। वार्ड नंबर 16 के भाजपा पार्षद जगदीश सिंह कुशवाहा ने समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद दो मिस्त्री मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर लौट गए, लेकिन लीकेज की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीर परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.