Shahjahnpur News: पांच साल से जलभराव और गंदगी से जूझ रहा गुनारा, जिम्मेदार बेखबर
शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। ग्राम पंचायत गुनारा में पिछले करीब पांच वर्षों से जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या बनी हुई है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से पानी की निकासी बाधित है। गांव की मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक गंदा पानी और कीचड़ जमा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। परशुरामपुरी नगर से सटे गुनारा की कई गलियों में गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। फर्रुखाबाद रोड स्थित बड़े तकिया कब्रिस्तान के पास नाला बंद होने से गंदा पानी परिसर तक पहुंच गया है। इससे लोगों को कब्रिस्तान जाने और शव दफनाने में परेशानी हो रही है। वहीं, एमए पब्लिक स्कूल के सामने जलभराव के कारण छोटे बच्चों और राहगीरों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पानी जमा होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.