शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में एमडी-एमएस के छात्रों से पांच लाख रुपये का सीट लीविंग बॉन्ड लिए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को परिषद कार्यकर्ता पहले कुलपति कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां रजिस्ट्रार और कर्मचारियों ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्यायिक उपजिलाधिकारी प्रियंका चौधरी को ज्ञापन सौंपा। अधिकारी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन एमडी-एमएस 2023-26 सहित अन्य बैच के छात्रों से पांच लाख रुपये का बॉन्ड लेकर सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग और प्रदेश सरकार के निर्देशों का उल्लंघन कर रहा है। यह भी पढ़ें- Begu...