शाहजहांपुर, सितम्बर 25 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के बैनर तले गुरुवार को जिले की राष्ट्रीयकृत बैंकों और स्टेट बैंक में कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। शाम को विभिन्न बैंकों की सात यूनियनों के कर्मचारी और अधिकारी इंडियन बैंक की गोविंदगंज शाखा के सामने एकत्र हुए। जिला सह संयोजक अतुल कुमार सक्सेना के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। यूएफबीयू के जिला संयोजक अतुल मेहरोत्रा ने बताया कि पूर्व में हुई सहमति के अनुसार पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि करीब 30 माह पहले आईबीए के साथ वार्ता के बाद बैंक यूनियनें प्रतिदिन 40 मिनट कार्य समय बढ़ाने पर सहमत हुई थीं। यह भी पढ़ें- 28 से तीन दिवसीय बैंक हड़ताल की चेतावनी, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की ...