शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: बंडा। सिसौरा सिसौरी गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। गांव के रामपाल, राजू, अनुज कुमार, सुमित कुमार, सरबजीत, जयवीर सिंह, भगवान शरण, कमलेश और राम सिंह समेत करीब दर्जनभर ग्रामीणों ने पुवायां विद्युत उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगा है, जबकि उस पर अधिक लोड होने के कारण आए दिन खराबी आती रहती है। उन्होंने 25 केवीए के स्थान पर 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की। साथ ही कई साल पुरानी जर्जर विद्युत लाइन के तार बदलवाने की मांग की है। एक्सईएन पुनीत निगम ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि के लिए...