Shahjahnpur News: परौर में युवक पर गिरी आकाशीय बिजली मौत
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: कलान। परौर इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परौर के मोहनपुर गांव निवासी उदयवीर पुत्र परशुराम कश्यप खेत से घर लौट रहा था तभी अचानक उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.