Shahjahnpur News: परिषदीय स्कूलों में 17 नवंबर से शुरू होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। बेसिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। परीक्षाएं 21 नवंबर तक पांच दिनों में दो पालियों में कराई जाएंगी। परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय, अति लघु, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा और मूल्यांकन की जिम्मेदारी विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक, ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षाधिकारी और जनपद स्तर पर बीएसए की होगी। लापरवाही पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदार होंगे। यह भी पढ़ें- Hapur News: 17 नवंबर से शुरू होंगी परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.