शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। थाना क्षेत्र के गांव कंधरापुर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण समेत 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए । पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कंधरापुर निवासी नितिन बाबू पुत्र देवशरण पांडेय ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 से एक बजे के बीच वह बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे छत पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर दीवार के सहारे घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, एक पेंडल, तीन अंगूठियां, एक ओम, नाक की फूल, दो जोड़ी चांदी की पायल समेत तिजोरी में रखे 30 हजार रुपये चोरी कर लिए।

घटना का विवरण पीड़ित के अनुसार, रात करीब दो बजे उसकी पत्नी छत से नीचे आई तो कमरे के गेट के पा...