Shahjahnpur News: परिजनों ने विनोद के रूप में की शव की शिनाख्त, हत्या का आरोप
शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: कलान (शाहजहांपुर)। सिउड़ी गांव के सूखे कुएं में मिले सिर कटे शव की बुधवार को परिजनों ने विनोद के रूप में शिनाख्त कर ली। हालांकि, पुलिस अभी डीएनए जांच के जरिए पहचान की पुष्टि कराएगी। परिजन भी डीएनए परीक्षण के लिए राजी हो गए हैं। गुरुवार को पुलिस परिजनों के सैंपल लेकर शव का पोस्टमार्टम कराएगी। उधर, परिजनों ने वर्ष 2023 में विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले दो लोगों पर उसकी हत्या कर सिर गायब करने और धड़ कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अब इस मामले में तीन संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पहला, विनोद की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की। दूसरा, कहीं विनोद ने ही किसी दूसरे व्यक्ति की हत्या कर उसका सिर छिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.