Shahjahnpur News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी
शाहजहांपुर, नवम्बर 17 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव तियूलक में रविवार शाम एक युवक ने कमरे के अंदर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गांव तियूलक निवासी विनीत (22वर्ष) का रविवार को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी बबली से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद गुस्से में आकर विनीत अपने कमरे में चला गया। शाम करीब छह बजे उसने कमरे के अंदर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। युवक की मौत से पत्नी बबली का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Banda News: पत्नी से विवाद पर युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.