Shahjahnpur News: पत्नी से विवाद के बाद कीटनाशक पिया, इलाज के दौरान मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के खिरनीबाग स्थित गोकुलधाम में मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित रूप से कीटनाशक पी लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि खिरनीबाग गोकुलधाम निवासी दीपक (53) पुत्र विंसेंट सिंह और उनकी पत्नी रूबी सिंह के बीच विवाद हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि विवाद के दौरान दीपक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना सदर प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Badaun News: पत्नी से शराब पीने से किया मना, पति ने खाया विषाख्त, मौत अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.