शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: खुटार। नगर के मोहल्ला कोट नौगमां निवासी महेन्द्र (30 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप रविवार शाम करीब चार बजे बकरी के लिए पत्ते लेने खुटार क्षेत्र के वनुकिया जंगल गया था। पत्ते तोड़ते समय अचानक वह पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महेन्द्र को डायल 108 एंबुलेंस की मदद से खुटार सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...