शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और सास पर मारपीट, प्रताड़ना तथा दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही उसका पति नशे का आदी है और आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। वर्ष 2025 में उसने पीड़िता का सिर दीवार में मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि इसके बाद पति दूसरी शादी कर कहीं और रहने लगा। साथ ही वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों का भरण-पोषण भी नहीं कर रहा है। शिकायत में सास पर भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और घर से निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया...