शाहजहांपुर, सितम्बर 28 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। क्षेत्र के मरेना गांव में शनिवार शाम अचानक पड़ोसी की पक्की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर पति-पत्नी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। मरेना गांव निवासी शीलेन्द्र गुप्ता शनिवार शाम अपने पशुओं को चारा डालने के लिए गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी रीता गुप्ता भी पशुओं को चारा डालने में सहयोग कर रही थीं। इसी बीच अचानक पड़ोसी ओमकार की पक्की दीवार भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दोनों पति-पत्नी दब गए। अचानक हुए हादसे से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Bareily News: गुपलापुर कोटेदार कर रहा था राशन कालाबाजारी, रिपोर्ट दर्ज परिजनों ने तत्काल मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। उन...