Shahjahnpur News: पक्की सड़क और नाली निर्माण की मांग
शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। ग्राम रमापुर बझेड़ा के मजरा भुड़िया के ग्रामीणों ने मुख्य डामर सड़क से प्राथमिक विद्यालय और महावीर चक्र विजेता वीर सैनिक के नाम पर बने पंचायत घर तक करीब एक किलोमीटर पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने तहसीलदार रोहित कटियार को सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपा। बताया कि कच्चे और खराब मार्ग से बच्चों, शिक्षकों, महिलाओं व बुजुर्गों को परेशानी होती है। बरसात में जलभराव और कीचड़ से स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने सड़क के दोनों ओर नाली और जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा स्थलीय निरीक्षण कर जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की। इस दौरान गजेंद्र सिंह, गौरव सिंह, आनंद प्रताप सिंह, अमरेश सिंह, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.