शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: पुवायां। विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर लगने से बेरोजगार होने की आशंका, न्यूनतम वेतन न मिलने और अन्य समस्याओं को लेकर पुवायां विभाग के समस्त मीटर रीडरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मीटर रीडरों ने 8 सूत्रीय मांगें रखीं, जिसमें स्मार्ट मीटर लगने से मीटर रीडरों के रोजगार पर संकट मंडराने लगा है, उन्हें न हटाया जाए, सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का लाभ सभी मीटर रीडरों को दिया जाए। इसके अलावा भी कई मांगे हैं। ज्ञापन में राहुल राठौर, अरुण, मनगोद सिंह, तेजस सिंह, रोहित कुमार, सचिन, शुभम सहित पुवायां विभाग के अन्य मीटर रीडरों ने हस्ताक्षर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...