Shahjahnpur News: नौ दिन में दूसरा युवक लापता, दोनों का सुराग नहीं
शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- Shahjahnpur News: बंडा। इंदलपुर गांव से नौ दिन के अंतराल में दूसरे युवक के लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कराकर तलाश की गुहार लगाई है। इससे पहले लापता हुए 46 वर्षीय राम खिलौना का भी अब तक पता नहीं चल सका है। गांव निवासी राम बहादुर ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र आकाश 30 अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे घर से लापता हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। वहीं, इससे पहले इसी गांव के 46 वर्षीय राम खिलौना 21 अप्रैल को भैंस चराने गए थे। देर शाम भैंस घर लौट आई, लेकिन राम खिलौना वापस नहीं आए। उनके भाई कपूर वर्मा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.