शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर के ओसीएफ रामलीला मैदान में आगामी 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित होने वाली भव्य श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नौ दिनों तक प्रख्यात संत पूज्य विजय कौशल जी महाराज के श्रीमुख से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादाओं और जीवन चरित्र का रसपान कराने वाली कथा का आयोजन होगा। रविवार को एक होटल में आयोजित मंगलमय परिवार की कार्ययोजना बैठक में कथा को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में प्रचार-प्रसार, पंडाल, मंच सज्जा, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात, सोशल मीडिया, प्रसाद वितरण, भंडारा और स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 28 से ओसीएफ मैदान में गूंजेगी विजय कौशल महाराज ...