शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदारों और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कर्मचारी मुकेश, बल्ले और उनके साथियों ने आरोप लगाया कि बिना कारण नौकरी से हटाने के बाद पुनः रखने के लिए 15 से 30 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि वे 10 से 15 वर्षों से चार से छह हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कर रहे हैं। पारिवारिक मजबूरी या बीमारी के कारण एक-दो दिन छुट्टी लेने पर भी उन्हें बिना सूचना नौकरी से हटा दिया जाता है। आरोप है कि पुराने कर्मचारियों की जगह ग्रामीण क्षेत्र के नए युवकों से रुपये लेकर नियुक्ति की जा रही है। कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर जांच, कार्रवाई और पुनर्बहाली की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...