शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: निगोही, संवाददाता। नौकरी लगवाने का झांसा देकर बीए के छात्र से 2.37 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने निगोही थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।मोहल्ला महादेवी वर्मा नगर निवासी हर्षित कुमार जीएफ कॉलेज में बीए का छात्र है। हर्षित के मुताबिक कॉलेज में साथ पढ़ने वाली एक छात्रा ने बताया कि उसके चाचा शिक्षा विभाग में हैं और उसकी बाबू के पद पर नौकरी लगवा देंगे। छात्रा की बात पर भरोसा कर हर्षित ने उसके चाचा को 2.37 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रुपये देने के बाद न तो उसकी नौकरी लगी और न ही आरोपी अब फोन उठा रहा है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: नौकरी लगवाने के नाम पर छात्र से 2.37 लाख की ठगी परेशान होकर हर्षित ने पुलिस से कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।

हिं...