Shahjahnpur News: नुक्कड़ नाटक से बताया बच्चों को कैसे बचाएं, कहां करें शिकायत
शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), 2012 के प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने न्यायिक अधिकारियों के साथ महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। जनपद न्यायाधीश ने गांधी जयंती की शुभकामनाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.