Shahjahnpur News: नीरू माता मंदिर में सजी माता की चौकी, झूमे श्रद्धालु
शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: कृष्णानगर कॉलोनी स्थित नीरू माता मंदिर में नितिन शर्मा और कार्तिक शर्मा की ओर से माता की चौकी का आयोजन किया गया। मंदिर के बाहर माता रानी का भव्य दरबार सजाकर दिव्य प्रतिमा स्थापित की गई। ज्योत जलाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद भजन संध्या में श्रद्धालु माता के भजनों पर झूम उठे। श्रीकृष्ण मंदिर कमेटी के कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेश वंदना के साथ भजन संध्या की शुरुआत की। उन्होंने 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी' भजन सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। गौरव अरोरा ने 'ले ले मां बधाइयां' और अनिल कक्कड़ ने 'आई सिंह पे सवार, मैया ओढ़े चुनरी' भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार.... मनमोहन अरोरा ने 'इक तू सच्ची सरकार मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.