शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: तिलहर। फतेहपुर गैसरा के प्रद्युम्न यादव बब्लू के पुत्र कार्तिकेय यादव ने नीट की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कार्तिकेय का चयन राजकीय मेडिकल कॉलेज हरदोई में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा धीरेंद्र सिंह यादव को दिया है। इस दौरान भाजपा नेता अजय प्रताप यादव, विधायक सलोना कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख कविता यादव, सपा नेता सौरभ सिंह गांधी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता 'रवि' उपेंद्र सिंह पिंटू आदि ने उनके आवास पर पहुंच कर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...