शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: तिलहर। नगर पालिका की ओर से सड़क एवं नाली का निर्माण करा रहे ठेकेदार को कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया। ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। शनिवार को कुंवरगंज मोहल्ला निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि वह राजकीय ठेकेदार हैं। नगर पालिका की ओर से बनवारीपुर मोहल्ले में उनके द्वारा सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक परिवार के कई लोग आ गए और निर्माण कार्य रुकवा दिया। जब उन्होंने निर्माण कार्य नहीं रोकने की बात कही तो उन लोगों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। प्रभारी कोतवाल सुनील यादव ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...