शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ऑनलाइन भुगतान में निर्धारित तिथि 15 अक्तूबर से पहले ही रकम काटे जाने का आरोप आदर्श व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष अनवार खान ने लगाया है। उनका कहना है कि 16 सितंबर को उन्होंने पेटीएम के जरिए ग्राहक से 750 रुपये का भुगतान लिया था। आरोप है कि अगले दिन उनके बैंक खाते में पूरी रकम पहुंचने के बजाय 79 रुपये कम यानी 671 रुपये ही आए। व्यापारी ने भुगतान की रसीद भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की है। उनका कहना है कि जब ऑनलाइन भुगतान पर कटौती की व्यवस्था 15 अक्तूबर से निर्धारित होने की जानकारी दी गई है, तो उससे पहले ही रकम क्यों काटी गई। यह भी पढ़ें- यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन उन्होंने कटौती का आधार स्पष्ट करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...