Shahjahnpur News: निरीक्षण में स्कूल बंद और शिक्षक अनुपस्थित, बीएसए ने वेतन रोका
शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 अगस्त को विकासखंड जैतीपुर के प्राथमिक विद्यालय शाहाबाद का जिला विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया था। यहां पंजीकृत 55 विद्यार्थियों के सापेक्ष 42 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले, जबकि विद्यालय में कार्यरत दोनों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। स्कूल में दोनों शिक्षामित्र विद्यालय में मौजूद थे। निरीक्षण में विद्यालय तक पहुंचने वाली पगडंडी, विद्युत संयोजन और कायाकल्प योजना के कार्यों में भी कमियां सामने आईं। इस पर बीएसए ने दोनों सहायक अध्यापकों का अगले आदेशों तक वेतन अवरुद्ध करते हुए नोटिस जारी किया है। इसी तरह 22 अगस्त को पुवायां विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.