शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: निगोही के पतराजपुर गांव में सोमवार को नदी में नहाना दो दोस्तों के लिए जानलेवा साबित हुआ। पानी में डूबने से विनय (12वर्ष) और करन (11वर्ष) की मौत हो गई। दोनों घर से सब्जी तोड़ने की बात कहकर निकले थे। नदी के पास पहुंचने के बाद वे नहाने के लिए पानी में उतर गए। जलस्तर बढ़ा होने के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सुमित ने गंगा में नहाने से अपने दोस्तों रुद्र और अर्पण को किया था मना, डूबने से हुई मौत करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कैमुआ रेलवे पुल के पास दोनों बच्चो...