Shahjahnpur News: निगोही में आपसी विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या
शाहजहांपुर, नवम्बर 3 -- Shahjahnpur News: निगोही थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी गांव में मंगलवार दोपहर पति ने आपसी विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी से तमंचे के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, त्रिलोकपुरी निवासी शिवम (22) की शादी करीब दो साल पहले रेशमा (20) से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से शिवम अपने पास तमंचा रखने लगा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान शिवम ने तमंचा निकालकर रेशमा को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.