शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को अटल सभागार में जनपद स्तरीय 'मेरे सपनों का भारत' चित्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रत्येक ब्लॉक से चयनित पांच-पांच विजेता विद्यार्थियों के चित्रों का मूल्यांकन किया गया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय राघवपुर सिकंदरपुर, निगोही की छात्रा आशिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय जेवा, पुवायां की दिव्या शर्मा और संविलियन विद्यालय मझोला, मदनापुर की साहिबा खान ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय लाखोहा, तिलहर की नन्ही को तृतीय स्थान मिला। मूल्यांकन समिति में अनीता, अनामिका तोमर और योगेश शर्मा शामिल रहे। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने विजेता विद्यार्थियों को ...