Shahjahnpur News: निगम में आठ कर्मचारी मिले गैरहाजिर, एक दिन का कटेगा वेतन
शाहजहांपुर, नवम्बर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर निगम में समय से कार्यालय नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने सख्ती दिखाई है। गुरुवार को अपर नगर आयुक्त के साथ किए गए औचक निरीक्षण में आठ अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही भविष्य में बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन संबंधी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने सुबह 11 बजे नगर निगम के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। निर्माण विभाग में छह कर्मचारी, लेखा विभाग में एक कर्मचारी और कर विभाग के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनुपस्थित मिले। वहीं जलकल और स्वास्थ्य विभाग में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। पथ प्रकाश विभाग में भी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.