शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन का निकाह पढ़ाने से इमाम के इनकार करने पर विवाद का मामला सामने आया है। इस संबंध में मोनिश भगत सिंह ने चौकी गुर्री में प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मोनिश के अनुसार, 15 नवंबर को उनकी बहन का निकाह होना तय था। इसके लिए इमाम से पहले ही बातचीत कर सहमति ली गई थी। आरोप है कि निकाह से एक दिन पहले इमाम ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। मोनिश ने अपने मकान की नेम प्लेट पर लिखे वंदेमातरम और जय हिंद शब्दों को भी इस विवाद की वजह बताया है। उनका कहना है कि दूसरे इमाम की व्यवस्था कर निकाह संपन्न कराया गया। उन्होंने कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। वहीं, संबंधित इमाम ने कहा कि उन्होंने दस दिन पहले ही निकाह पढ़ाने से असमर्थता जता दी थी। उनके भा...