Shahjahnpur News: नाली में घटिया सामग्री लगाने का विरोध किया तो ग्रामीण को पीटा
शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- Shahjahnpur News: रोजा। क्षेत्र के डींगरपुर अर्सलानी गांव में नाली निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगाने का विरोध करना ग्रामीण को भारी पड़ गया। आरोप है कि प्रधान पुत्र और उसके साथियों ने ग्रामीण के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मानवेन्द्र सिंह पुत्र विनोद सिंह के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव में नाली निर्माण का काम चल रहा था। निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री मानक के अनुरूप नहीं थी। उसने इसका विरोध किया तो प्रधान पुत्र और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.