Shahjahnpur News: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में किशोर को 10 साल की सजा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, विधि संवाददाता। नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय ने दोषी किशोर अपचारी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस और अभियोजन विभाग की पैरवी के बाद यह फैसला आया। पुलिस के अनुसार, दो अक्टूबर 2022 को पीड़िता के भाई ने थाना परशुरामपुरी में तहरीर दी थी। आरोप था कि उसकी बहन छत पर सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले किशोर अपचारी ने उसके कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने और शोर मचाने पर उसे सरिये से जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के भाई ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह छूटकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.