Shahjahnpur News: नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने और मोबाइल नंबर मांगने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के पिता ने 26 अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि थाना रोजा क्षेत्र के गांव अजीजपुर तालुका रझौआ निवासी अवनीश पुत्र विजेंद्र पाल ने 19 अगस्त को किशोरी का रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ लिया और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने पर आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बांस मंडी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.