शाहजहांपुर, अगस्त 13 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। नहर में नहा रहे युवक की डूब कर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को निकलवा कर उपचार को भेजा। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव कटैया निवासी बलवीर 28 पुत्र वीरेन्द्र कश्यप शाम गांव के समीप नहर में नहाने के लिए गया। पानी अधिक होने से वह डूबने लगा। ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। सूचना पर डायल 112 भी पहुंची। अचेत युवक को पानी से निकालकर तत्काल चिकित्सक के पास उपचार के लिए भेजा। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। आज दोपहर बाद पीएम के बाद शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। नेत्रहीन पत्नी और नन्हें बच्चे बेसहारा मृतक बलवीर मेहनत मजदूरी कर नेत्रहीन पत्नी जानकी और छः साल की बेटी औश्र चार साल के बेटे ...