Shahjahnpur News: नहर विभाग की जमीन से हटाया अतिक्रमण, तीन शेड ढहाए
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: पुवायां। नहर विभाग की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी से तीन शेड ध्वस्त करा दिए। नायब तहसीलदार अमित कुमार ने नहर विभाग के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। थाना क्षेत्र के नवाबपुर गंगा गांव निवासी विश्वनाथ राय ने नहर किनारे जमीन खरीदकर दुकानें और रहने के लिए मकान बनाया था। नहर विभाग ने जमीन को अपनी बताते हुए कई बार पैमाइश कराई और उच्च अधिकारियों से पत्राचार कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को अधिकारियों ने गाटा संख्या चार पर बनी दुकानों और शेड को जेसीबी से ध्वस्त कराकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। वहीं, जमीन स्वामी विश्वनाथ राय ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.