शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- Shahjahnpur News: कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम सुखदेवानंद कॉलेज के पीछे नहर में युवक का शव बहता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान सिंपल उर्फ विजय कश्यप पुत्र प्रभुदयाल कश्यप, हाल निवासी काशीराम कॉलोनी के रूप में हुई। शव पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने फील्ड यूनिट से जांच कराई और परिजनों को सूचना देकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: लापता डीपीएस के 10वीं के छात्र का नहर में मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...