Shahjahnpur News: नशे में युवक ने खन्नौत नदी में लगाई छलांग
शाहजहांपुर, अक्टूबर 1 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आरसी मिशन इलाके के सराय काइयां पुलिस चौकी के पीछे शराब के नशे में धुत्त एक युवक खन्नौत नदी में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्टीमर के जरिए युवक को बाहर निकलवाया और परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया। मंगलवार की रात करीब नौ बजे पिंटू राठौर निवासी सराय काइयां थाना रामचंद्र मिशन नशे की हालत में सराय काइयां चौकी के पीछे खन्नौत नदी में कूद गया। उसे डूबता देख लोगों ने शोर मचा दिया। सूचना पर सराय काइयां चौकी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर आ गए। उन्होंने स्टीमर बुलवाकर उसे बाहर निकलवाया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पिंटू नशे की हालत में था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सुरसा में माइनर के तेज बहाव में डूबा युवक, तलाश जारी उसे उसके भाई अभिषेक राठौर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.