शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। जगह जगह बस रुकने से नाराज युवती ने रोडवेज परिसर में जमकर हंगामा काटा। युवती को डायल 112 के पुलिस कर्मी थाने ले गये। एक घंटा चले ड्रामे के बाद पुलिस ने बमुश्किल युवती को अन्य सवारियों समेत बस में बिठाकर रवाना किया। शाम के समय दिल्ली जा रही शाहजहांपुर डिपो की बस रोडवेज परिसर में आकर रुकी। बस में एक युवती गाली गलौज कर हंगामा काट रही थी। घबरायी हुई सभी सवारियां बस रुकते ही नीचे उतर आयीं। युवती ने रोडवेज परिसर में भी गाली गलौज और हंगामा करते हुए 112 डायल कर पुलिस को बुला लिया। माजरा जानने के लिए तमाशबीनों की भीड़ लग गयी। नशे में टल्ली लग रही युवती बस के जगह जगह रुकने से नाराज़ होकर चालक परिचालक को गरिया रही थी। पुलिस कर्मी युवती को रोडवेज परिसर से लगे थाने ले गये। चालक परिचालक समेत बस की...