Shahjahnpur News: नव विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- Shahjahnpur News: तिलहर। नव विवाहिता ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं घर से निकाल देने का आरोप लगाया। नव विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी।इमली मोहल्ला की शबनम ने बताया कि उसके परिवार के लोगों ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज देकर 29 मार्च 2026 को इमली मोहल्ला निवासी शानू के साथ उसका निकाह किया था। शबनम ने आरोप लगाया कि दहेज में 10 लाख रुपए नगद लाने को लेकर ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय उसने प्रताड़ना में काटा इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों के समझाने के बाद भी ससुराल के लोग नहीं माने और 20 जुलाई 2026 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.