Shahjahnpur News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत तीन पर मुकदमा
शाहजहांपुर, नवम्बर 17 -- Shahjahnpur News: कांट। क्षेत्र के पल्हौरा गांव में सोमवार सुबह नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। कांट थाना क्षेत्र के सरथौली गांव निवासी सुरेश पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बेटी डॉली की शादी जनवरी 2025 में पल्हौरा गांव निवासी शोभित के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर डॉली को प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह डॉली ने कमरे में धोती से फंदा लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति शोभित, सास कमला और ननद श्वेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.