शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: बंडा, संवाददाता। मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे बच्चों को रोकने का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। पीड़िता ने बंडा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कस्बे की रामनगर कॉलोनी में नूरी मस्जिद के पास रहने वाली महिला के मुताबिक, शाम करीब 5:30 बजे उसके बच्चे मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें रोक दिया। बच्चों ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने जब इस पर विरोध जताया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। महिला का आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के तीन लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी...